जमानियां (गाजीपुर)। तहसील सेवराई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ गहमर थाना में दर्ज मुकदमें को लेकर अधिवक्ता लामबंद हो गए है। बुधवार को पुनः स्थानीय बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत होकर धरना पर बैठ गए। दोपहर दो बजे पहुंचे तहसीलदार रामनारायन वर्मा ने अधिवक्ताओं से वार्ता किया। जहां अधिवक्ता, अजय राय की तहरीर पर मुकदमा लिखने की मांग करने लगे। इस पर तहसीलदार ने सीओ अनिल कुमार से मोबाइल फोन से वार्ता कर अधिवक्ताओं से वार्ता कराया।
सीओ ने धरनारत अधिवक्ताओं को न्यायोचित कारवाई का आश्वाशन दिया।इसके बाद अधिवक्ता धरना समाप्त कर दिए। अधिवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि अगर अधिवक्ता अजय राय के तहरीर पर विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पुनः धरना प्रदर्शन होगा। सीओ अनिल कुमार ने बताया की अधिवक्ताओं से वार्ता के क्रम में न्यायोचित कारवाई का आश्वाशन दिया गया है।
इस मौके पर कमल कांत राय, बृजेश कुशवाहा, मुनेश कुशवाहा, संजय सिंह, फैसल होदा, रमेश सिंह, राजेश गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।










