जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के उमरगंज गांव में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
बता दें की गांव निवासी फणींद्र कुमार ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायत की थी कि गांव के ही राधाकांत भारती और मुंशी राम ने हमारी जमीन पर जानवर बांधकर, नाद चरण रखकर तथा बांस बल्ली तथा ईंट रख कर कब्जा कर लिया लिया है। इससे पहले भी इन लोगों को अवैध कब्जा हटाने को कहा गया था लेकिन विपक्षी कब्जा नहीं हटा रहे थे।
डीएम से लगातार शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर टीम भेजी। जहां तहसीलदार रामनारायण वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन की सख्ती से गांव में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक अजय कुमार यादव, राजेश निरीक्षक कृपा शंकर मौर्य, लेखपाल अजीत व वकार अहमद खान मौजूद रहे।










