दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव की रहने वाली प्रियंका पाल पत्नी विजय पाल ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में विजय पाल पुत्र गजाधर पाल निवासी देवढ़ी से हुई थी। विवाहिता के दो पुत्र भी हैं। पति पिछले एक वर्ष से बाहर नौकरी करते हैं और इस दौरान उससे कोई संपर्क नहीं रखते, जबकि घर के अन्य सदस्य आए दिन उससे 2 लाख रुपए, सोने की सिकड़ी और दोपहिया वाहन की मांग करते रहते हैं। मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पीड़िता का कहना है कि 28 अगस्त 2024 को उसे फिर से मारपीट कर घर से बेघर कर दिया गया।

इस घटना को लेकर पीड़िता ने अपने पति विजय पाल, ससुर गजाधर पाल, सास धनराजी देवी, देवर अजय पाल, देवरानी संगीता पाल, ननदोई मंटू पाल और भगीना नेहा पाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *