पुरानी रंजिश में युवक को मारपीट कर किया घायल, दर्ज हुआ मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर)। टोकवा गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक टोकवा गांव निवासी चन्दन कुमार बिंद ने बीते शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे उसके पट्टीदार सन्नी बिन्द पुरानी रंजिश को लेकर गाली दे रहा था, मैने गाली देने से मना किया तो मेरे पट्टीदार ने अपने रिश्तेदार सूरज बिन्द व गोविन्द बिन्द निवासी ग्राम धमीना थाना कन्दवा जिला चन्दौली के साथ मिलकर लात घूंसे व लोहे के पंच से मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग निकले।

सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस आई थी। हमारे आंख से लगातार खून बहने के कारण इलाज कराने बनारस चले गये थे। इलाज से लौटने के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया हूँ। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *