ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक, गंवाए 90 हजार रुपये

जमानियां (गाज़ीपुर)। स्थानीय कोतवाल क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

देवैथा गांव निवासी अरविंद सिंह यादव ने बुधवार की रात पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 2 अक्टूबर 2025 को अपने मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे, तभी पार्ट टाइम जॉब का एक विज्ञापन सामने आया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वह टेलीग्राम ऐप पर पहुंच गए, जहां अलग-अलग टास्क पूरा करने के नाम पर ठगों ने उनसे तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 90,100 रुपये हड़प लिए।

इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराते हुए ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *