तमंचा, कारतूस व चोरी की दो बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को चोरी की दो बाइक, एक तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसे विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के मुताबिक स्टेशन चौकी प्रभारी अश्विनी प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव स्थानीय थाना पर दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त की तलाश में मंगलवार की भोर करीब 4 बजे मौजूद थे, तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल से एक किलोमीटर दक्षिणी तरफ वांछित अभियुक्त सुक्खु बिन्द (22) पुत्र जवाहिर बिन्द निवासी ग्राम धमीना थाना कन्दवा जनपद चन्दौली को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। वहीं उसकी निशानदेही पर अन्य स्थान से चोरी की एक दूसरी बाइक को भी बरामद किया गया, जिसका दोनों पहिया खुला हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *