पुरानी रंजिश में चली गोली, घायल अधेड़ ट्रामा सेंटर रेफर

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग में नसरुल्ला खान (55) की पीठ में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

गोली लगने से घायल नसरुल्ला खान के पुत्र मो0 अशरफ खान ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि मैं और मेरे पिता से विपक्षियों की पुरानी रंजिश चली आ रही है। आज सुबह जानबूझ कर विपक्षियों ने मेरे दरवाजे पर अपना ठेला लगा दिया। जब मेरे पिता द्वारा ठेला हटाने के लिए विपक्षियों से कहा गया तब विपक्षी वाद विवाद करने लगे।

इसी दौरान हत्या करने के इरादे से विपक्षी शमशेर अली, अरबाज अली, सरफराज, मेराज, वलीउल्ला, दिलशाद, इरशाद उर्फ मोनू आदि सभी लोग वलीउल्ला के उकसाने पर उग्र हो गए और जान से मारने की नियत से शमशेर अली व अरबाज अली मेरे दरवाजे पर चढ़कर अवैध रिवाल्वर से फायर कर दिए। जिससे मेरे पिता को गोली लग गयी और वह मौके पर ही गिर गये। यह देख मैं और
मेरी मां बचाने के लिए दौड़े तब तक विपक्षी धमकी देते हुए भाग गये।

इस संबंध में नवागत कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि इस मामले में कोई अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *