चलती ट्रेन से उतरने में प्लेटफॉर्म पर गिर कर घायल हुई बिहार की युवती

जमानियां (गाजीपुर)।  स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह 8:09 बजे अप लाइन के प्लेटफार्म संख्या दो से गुजर रही ट्रेन नं 15636 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस से उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर बिहार आरा निवासी छोटी (25) गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी।

छोटी के सिर में गंभीर चोट लगने से सिर फट और कान से खून बहने लगा।स्टेशन की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के प्रधान आरक्षी धनंजय कुमार ने घायल युवती को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

दिलदारनगर के आरपीएफ निरीक्षक महेंद्र दुबे ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने में युवती घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए परिजन वाराणसी ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *