जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सामने एनएच 24 पर बुधवार की दोपहर नशे में धुत एक शख्स सड़क पर ड्रामा करने लगा, जिससे यातायात लगभग आधा घँटा तक प्रभावित हो गया। ट्रक सहित अन्य वाहन के चालक उस शख्स को सड़क से हटाते नजर आए लेकिन वह बार बार सड़क के बीच बैठ जाता था।
यह सिलसिला करीब आधा घँटा चलता रहा। हालांकि अंत में एक ट्रक चालक ने युवक को हटाया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।बताया जा रहा है कि युवक सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी डालकर अपने परिजनों संग रहता है।










