जाबांज युवक ने गंगा नदी में डूबे शख्स की बचाई जान

जमानियां (गाजीपुर)। कस्बा क्षेत्र के सतुवानी घाट पर बुद्धवार की सुबह गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रहा लेखपाल संदीप के भाई नरेंद्र कुमार उर्फ गोली को नई बस्ती चांदपुर निवासी नाविक नरेश चौधरी ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। लोगों ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद दोनों घर चले गए।

बताया जा रहा है कि कस्बा क्षेत्र के सतुवानी घाट पर बुद्धवार की सुबह जमानियां तहसील के लेखपाल संदीप का भाई नरेंद्र कुमार उर्फ गोली गंगा नदी में स्नान कर रहा था इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। यह देख मौके पर स्नान कर रहे राजस्व अमीन अरुण कुमार सिंह चीखने चिल्लाने लगे। इस दौरान घाट पर मौजूद नाव चालक लक्षिराम चौधरी व उनका पुत्र नरेश चौधरी जान की परवाह किये बिना युवक को बचाने में नदी में कूद पड़े।

फोटो : नरेश चौधरी (डूबे युवक को बचाने वाला जांबाज)

लक्षिराम चौधरी ने बताया कि दस फुट पानी के अंदर जाने के बाद भी डूबा हुआ युवक नहीं मिला तो बाहर निकल आया लेकिन मेरे पुत्र नरेश ने अपनी जान को जोखिम में डालकर 15 – 20 फुट नीचे पानी में जाकर डूबे युवक नरेंद्र की जान बचा कर बाहर निकाल लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने नरेंद्र व नरेश को लेकर पीएचसी पहुंचे जहां दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ। वहीं पूरे दिन नरेश की बहादुरी की चर्चा नगर में होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *