जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के मदनपुरा गांव के पास करजही मौजा में शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन से जलकर पक्षी खेत में गिरने से दो किसानों का लगभग ढाई बीघा गेंहू की खड़ी फसल जल कर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुलरवार की दोपहर 12:20 बजे मदनपुरा गांव के पास करजही मौजा से होकर गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन के तार पर एक पक्षी जैसे ही बैठा तेज आवाज के बाद वह पक्षी जलते हुए खेत में गिर गया। जिससे गेंहू की फसल में आग लग गया। तेज हवा होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
यह देख आसपास मौजूद ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े और लाठी डंडों व झाड़ियों से आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना डायल 112 और फायर बिग्रेड को दी गयी। मौके पहुँची डायल 112 पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम के पहुँचने से पगले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।
गड़ही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कृष्णानंद कुशवाहा ने बताया कि अगलगी की इस घटना में मदनपुरा गांव के राधेश्याम तिवारी का 2 बीघा तथा प्रभुनाथ चौबे का 15 बिस्वा गेंहू का फसल जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुँचे क्षेत्रीय लेखपाल विजय सिंह व कानूनगो नसिमुल्लाह ने फसल क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट तैयार तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया है।

