जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव के सामने सड़क किनारे झाड़ी में मंगलवार को एक शव (कंकाल) मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दी। कंकाल जैसा शव मिलने से ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि शव का अभी कोई पहचान नहीं हुआ है।








