नहर किनारे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के डिगरी नहर पुलिया के दक्षिणी तरफ रजवाहा नहर किनारे गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैला गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक डिगरी नहर पुलिया से दक्षिणी तरफ गुरुवार की शाम राहगीरों ने रजवाहा नहर के पटरी किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। जिसकी पहचान बरूईन गांव निवासी रिंकू सिंह उर्फ अवनीश कुमार पुत्र रामनगिना सिंह निवासी बरूईन के रूप में हुई। पहचान होने के बाद लोगों ने उसे उठाकर पीएचसी पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में स्टेशन चौकी प्रभारी अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव पर कहीं भी चोट का निशान नहीं पाया गया, छानबीन के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *