जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव के सामने एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गयी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे करीब 65 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध हरबल्लमपुर गांव के सामने रेल लाइन पर घूम रहा था, तभी डाउन लाइन में आ रही तेज राफ्टर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। वृद्ध का शव क्षत विक्षत अवस्था डाउन लाइन के किलोमीटर संख्या 706/14 के पास पटरी किनारे पड़ा रहा।
घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में मौजूद ग्रामीणों की नजर जब पड़ी तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त में जुट गई। मृतक सफेद रंग की धोती व बादामी रंग का खादी का कुर्ता पहने हुए थे। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।










