जमानियां (गाजीपुर)। डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन गाजीपुर के तत्त्वावधान में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर विजेता रहे दीप गुप्ता को जमानियां नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को डायरी, पेन व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उक्त प्रतियोगिता बीते रविवार को गाजीपुर स्थित कान्हा हवेली में आयोजित की गई। जिसमें 50 से 55 किलो भार वर्ग में दिलदारनगर के फतेहपुर बाजार निवासी दीप गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में दर्जनों बॉडी बिल्डरों के बीच अपने भार वर्ग में दीपू दूसरे स्थान पर विजेता घोषित किए गए। जिन्हें जीत का प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
जिससे कोच फैसल रजा खां तथा परिजनों सहित शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त है। सोमवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय जमानियां पहुँचने पर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बॉडी बिल्डर दीपू को डायरी, पेन व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

