जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील के बार एसोसिएशन का चुनाव बुद्धवार को तहसील परिसर में 16 पदों के लिए संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद के बीच ही मतदान हुआ। जबकि 9 अधिवक्ता विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद शाम चार बजे परिणाम घोषित हुआ तत्पश्चात अध्यक्ष निर्वाचित हुए अशोक सिंह व सचिव अमरनाथ सहित अन्य विजेता अधिवक्ताओं को निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह यादव ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
बार एसोसिएशन का चुनाव आज सुबह 10:30 से 2: 30 बजे तक हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह 63 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोरखनाथ को 10 मतों से पराजित कर विजेता घोषित हुए। वहीं सचिव पद पर अमरनाथ राम ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी मुनेश सिंह को 33 मतों से हराकर विजेता बने।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार व कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के पद पर अंश बहादुर सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के पद पर मिथिलेश प्रताप सिंह व शमशाद राईनी व सह सचिव प्रशासन के पद पर आजाद खां, पुस्कालय पद पर अक्षय कुमार व सूचना पद पर असरफ तथा कार्यकारणी सदस्य के पद पर घनश्याम सिंह, संजय सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिन्हें चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों को माला पहना कर उन्हें बधाई दी। चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह यादव व विनोद कुमार उपाध्याय की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पर अशोक कुमार सिंह को 63, गोरखनाथ सिंह 53 व राघवानंद पांडेय को महज 2 मत मिला। सचिव अमरनाथ राम 68, मुनेश सिंह कुशवाहा 35,बृजेश कुमार सिंह 11, रामरतन जायसवाल को महज 4 मत मिला।कुल अधिवक्तता मतदाताओं की संख्या 122 थी जिसमें 119 ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें एक मत अवैध पाया गया, दो मत नहीं पड़े।










