जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक परिसर में बुद्धवार की दोपहर ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने मंचासिन अतिथियों को शॉल, डायरी व कलम देकर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने कहा कि जमदग्नि ऋषि की पवन धरा पर इस तरह का आयोजन निश्चित ही सामाजिक समरसता की एक अद्भुत मिसाल है। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया अपने ग्राम वासियों से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग दें।

प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा के कहा कि पद संभालने के आज चार वर्षों में हमने सभी के सहयोग से खास कर छोटे ग्राम सभाओं में विकास कार्यों को लेकर काफी कार्य किया है। इन विकास कार्यों में खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य व ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा है। आपसी सहयोग व समरसता से ही हम विकास की गाथा लिख सकते हैं।
वक्ताओं के संबोधन के बाद ब्लाक क्षेत्र के उपस्थित ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य आदि जनप्रतिनिधियों को शॉल व डायरी देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य ने किया।
उक्त मौके पर उप पशु चिकित्साधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी, वन दारोगा, एडीओ पंचायत, यूबीआई प्रबंधक, एडीओ कृषि, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष मदन यादव, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, कृष्णानंद कुशवाहा उर्फ पिंटू, भानु प्रताप, दयाराम दास, अजय पासवान, सच्चिदानंद पासवान सहित आदि लोग मौजूद रहे।










