बिजली चेकिंग अभियान में वसूला गया 5 लाख 70 हजार रुपये, 37 की काटी गई बिजली

जमानियां (गाजीपुर)। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अंतर्गत बारा, गरुवा मकसूदपुर व देवरिया गांव में मंगलवार को संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें टीम ने विद्युत चोरी में 13 पर मुकदमा, 37 लोगों का बकाया में विद्युत कनेक्शन काटा गया तो वहीं 22 उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया तथा सात उपभोताओं के परिसर से मीटर बाहर लगाया गया। इस दौरान पांच लाख 70 हजार बकाया भी वसूला गया।

अधिशासी अभियंता गोपी चन्द ने बताया कि बारा गांव में चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी में चार पर मुकदमा, 15 कनेक्शन काटा गया व 15 का विद्युत भार बढ़ाया गया साथ ही 2 लाख 60 हजार की वसूली की गई।

वहीं गरुवा मकसूदपुर गांव में विद्युत चोरी में चार पर मुकदमा, 12 का लोड बढ़ाया गया, बकाया में 22 का कनेक्शन काटा गया तथा सात उपभोक्ताओं का मीटर अंदर से हटाकर बाहर किया गया व एक लाख 22 हजार राजस्व वसूली हुई।

देवरिया में चेकिंग के दौरान 5 उपभोक्ताओं के भार में वृद्धि की गई, जबकि पांच उपभोक्ताओं को बाईपास के जरिए अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन उपभोक्ताओं पर विभागीय कार्रवाई की गई और कुल 1 लाख 25 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई।

एसडीओ लोकेश कुमार लोक, जेई इंद्रजीत पटेल तथा ताराशंकर सिंह, लाइनमैन ओमप्रकाश, अरविंद कुमार, नंदू, हीरा कुमार, बृजेश, रवि प्रकाश और मीटर रीडर अशोक कुमार, सुनील सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *