17 वर्षीय अनियंत्रित बाइक चालक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जमानियां (गाजीपुर)। दिलदारनगर – उसिया मार्ग स्थित देवहल गांव के सामने शनिवार की रात करीब 8 बजे टोटो वाहन से बचने के चक्कर में बाइक चालक फूली गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल राजभर व बाईक के पीछे बैठे चाचा का लड़का आशीष राजभर अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भदौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने विशाल राजभर को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि विशाल अपने चाचा के पुत्र आशीष के साथ केक लेकर बाइक से उसिया गांव में अपने भांजी के जन्मदिन पर जा रहा था। तभी सड़क हादसे में विशाल की असामयिक मौत हो गई। विशाल तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं उसिया गांव में मृतक के भांजी के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई।

दिलदारनगर थाना प्रभारी प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *